विंटर डेस्टिनेशन औली में save auli आंदोलन हुआ शुरू,पर्यटन कारोबारियों ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश।

विंटर डेस्टिनेशन औली में save auli आंदोलन हुआ शुरू,पर्यटन कारोबारियों ने सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश।

औली (चमोली)- 15 जनवरी 2026

औली मे बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया ..स्थानीय लोगो का कहना है कि 2010-11 मे कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीन बर्बाद हो रही है करोड़ों के लागत से मशीन लगाई गई है रखरखाव के अभाव में लाखों की संपदा बर्बाद हो गई है इसीलिए अब लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है और आगे भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

सूबे की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित विंटर डेस्टिनेशन औली की पहचान लौटाने के लिए आज से Save Auli मूवमेंट शुरू हो गया है.स्थानीय पर्यटन हित धारकों और पर्यटन एक्टिविटी कारोबारी ने एकजुट होकर औली की दिशा और दशा सुधारने के लिए आज से औली बचाओ मुहिम की शुरुवात कर दी है.

इस दौरान स्थानीय पर्यटन कारोबारियों ने औली में औली बचाओ रैली निकाल कर अपने गुस्से का इजहार किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिम क्रीड़ा स्थली औली में आधुनिक साहसिक क्रिया कलापों के लिए लगाए गए यूरोपीय उपकरणों,करोड़ों की लागतों से आयातित विदेशी इंफ्रा स्ट्रक्चर, ओर 15 सालों से बदहाल आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम की जमीनी हकीकत और 5 करोड़ फूंकने के बाद भी वीरान पड़ी औली ओपन आइस स्केटिंग रिंक की बदहाल हालतों को दिखाने के लिए ज्योर्तिमठ के शीतकालीन पर्यटन स्थली औली में सेव औली की मुहिम शुरू की.इस दौरान पर्यटन कारोबारियों ने औली में औली बचाओ रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया.साथ ही औली चेयर लिफ्ट प्वाइंट के समीप पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सांसद महेंद्र भट्ट का पुतला भी फूंका.इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने gmvn के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की.

इस मुहिम में जुड़े पर्यटन हित धारकों का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार और पर्यटन महकमे ओर GMVN द्वारा आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम ओर ओपन आईस स्केटिंग रिंक को शुरू नहीं किया जाता औली में क्रमिक अनशन जारी रहेगा.

दरअसल जो औली कभी देश का गर्व हुआ करता था आज वही औली अपनी पहचान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है.प्राकृतिक बर्फबारी नहीं होने पर आज औली में चारों ओर धूल भरी आंधी नजर आ रही है तो वहीं कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीनों में जंग लगा हुआ है.सिस्टम आखिर क्यों मौन है,अब यह सिर्फ पर्यटन का सवाल नहीं रहा बल्कि स्थानीय लोगों पर्यटन हित धारकों की रोजी रोटी आजीविका ओर आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का मुद्दा बन गया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरत अब ये है कि हमें प्रयास करते हुए औली को सिर्फ तस्वीरों में ही सुंदर नहीं दिखाना है हकीकत में भी सजाना संवारना होगा. इसीको लेकर आज स्थानीय युवाओं और औली से आजीविका संवर्धन करने वाले सभी पर्यटन हित धारकों द्वारा एकजुट होकर विंटर डेस्टिनेशन औली में औली बचाओ मुहिम का आगाज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!