गैरसैंण में बर्फबारी के बीच हुआ यादगार विवाह,आसमान ने दिया आशीर्वाद,गैरसैंण के जंगलचट्टी में सूरज और दीक्षा का विवाह बर्फबारी के बीच हुआ संपन्न।

गैरसैंण में बर्फबारी के बीच हुआ यादगार विवाह,आसमान ने दिया आशीर्वाद,गैरसैंण के जंगलचट्टी में सूरज और दीक्षा का विवाह बर्फबारी के बीच हुआ संपन्न।

गैरसैंण-24 जनवरी 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई. बर्फबारी से जहां किसानों के चेहरे खिल गए तो वहीं पर्यटकों की भी चांदी हो गई। बर्फबारी से उनका उत्तराखंड के हिल स्टेशन आने आने का मकसद पूरा हो गया. इस दौरान सबसे रोमांचक पल वो था जब बर्फबारी के बीच शादी संपन्न हो रही थी। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के पास जंगलचट्टी में एक विवाह समारोह था। बर्फबारी में हुई शादी को लोग सीजन की बेस्ट शादी बता रहे हैं।

बर्फबारी में विवाह⤵️

गैरसैंण से करीब 15 किलोमीटर आगे कर्णप्रयाग वाले नेशनल हाईवे के किनारे जंगलचट्टी नाम का गांव है. यहां कनोठ गांव से बारात आई थी। वसंत पंचमी के दिन हो रही शादी के समय इलाके में सीजन की पहली बर्फबारी भी हो गई। मानो आसमान भी इस विवाह पर खुशी जताते हुए आपना आशीर्वाद देना चाहता हो. बारात गैरसैंण विकासखंड के कनोठ से विधानसभा भराड़ीसैण के नजदीकी गांव जंगलचट्टी आई थी. इस दौरान बर्फबारी के बीच जयमाला व शादी की रस्में निभाई गईं।दूल्हा दुल्हन पर जैसे फूल बरसते हैं, उसी तरह आसमान से रुई के फाहों की तरह बर्फ गिर रही थी।

जंगलचट्टी में हुई सूरज की दीक्षा से शादी⤵️

बर्फबारी में हुई शादी ने दूल्हा-दुल्हन, घरातियों और बारातियों के लिए जीवन भर नहीं भूलने वाला सीन बना दिया। दूल्हा-दुल्हन भी बर्फबारी के बीच हुई शादी को लेकर बहुत खुश नजर आए. विवाह समारोह में मौजूद लोग इसे दीक्षा और सूरज की शादी को सीजन की बेस्ट मैरिज बता रहे थे।

इधर बर्फबारी में जंगलचट्टी में जहां यादगार शादी हुई, तो वहीं बर्फबारी में बंद हुई सड़क के कारण बारात के वाहन फंस गए. यहां स्नोफॉल इतना हैवी था कि कई जगह रास्ते बंद हो गए. इस कारण वाहन फंस गए।वहीं बर्फबारी के बीच शादी का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!