उत्तराखंड क्रांति दल ने निकाली राजधानी गैरसैंण जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा।
गैरसैंण- 26 जनवरी 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत
उत्तराखंड क्रांति दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी व पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर आज सोमवार को स्थाई राजधानी गैरसैंण जनजागृति संवैधानिक संदेश यात्रा निकाली गई। ये यात्रा अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया से माईथान (खनसर घाटी) होते हुए मेहलचोरी से गैरसैण पहुंची.जहां बड़ी संख्या में यूकेडी कार्यकर्ता एकत्रित हुए. इस दौरान उन्होंने गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस से गैरसैंण मुख्य बाजार तक एक विशाल रैली निकाली.यूकेडी कर्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
रैली के मुख्य बाजार पहुंचने पर यूकेडी नेताओं ने रामलीला मैदान में पेशावर कांड के महानायक वीर सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व गैरसैंण से भराड़ीसैण विधानसभा के लिए कूच किया। इस दौरान यूकेडी के पूर्व तय कार्यक्रम को देखते हुए भराड़ीसैण में काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा. भराड़ीसैण पहुंचने पर यूकेडी कार्यकर्ता विधानसभा भवन के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए विधानसभा परिसर पहुंचे जहां यूकेडी नेताओं ने कर्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर यूकेडी को मजबूत करने की बात कही.इस दौरान यूकेडी नेताओं ने भाजपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए दोनों पार्टियों पर जमकर निशाना भी साधा.
यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि ये लड़ाई हमारे जल,जंगल,जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार को बचाने की लड़ाई है.आज इन 25 वर्षों में दोनों ही पार्टियों ने बारी बारी उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। कहा कि हमारी लड़ाई संवैधानिक लड़ाई है.हमारी मांग गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की है.आशीष नेगी ने कहा कि जब यूकेडी राज्य बना सकती है तो गैरसैंण को राजधानी बनाने का भी काम करेगी.इसके लिए किसी भी हद तक जाना पड़े चाहे कितने भी बड़े आंदोलन करने पड़े हम करेंगे.कहा कि अब हम चुप बैठने वाले नहीं हैं.कहा आज राज्य जिन परिस्थितियों में पहुंच गया है उसे अब बर्दास्त नहीं किया जा सकता.
राज्य आंदोलनकारी कांता देवी ने कहा उत्तराखंड की लड़ाई यूकेडी ने लड़ी और आज दिल्ली से चलने वाली सरकारें सत्ता में बैठकर पूरे प्रदेश को बर्बादी की कगार पर ले जाने का काम कर रही हैं. कहा कि अब जनता जाग चुकी है और भाजपा कांग्रेस जैसी पार्टियों को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.उन्होंने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया.
पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि इन 25 सालों मैं इस राज्य की उपेक्षा हुई है। कहा कि आज भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता और इस प्रदेश के नोकरशाह आज देहरादून में बैठकर प्रोपर्टी डीलर का काम कर रहे हैं.कहा अगर इस पहाड़ का भला करना है तो एक बार यूकेडी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। सत्ता में आने पर हमारी पर्यटन,कृषि,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, जल-जंगल और जमीन पर क्या नीतियां होंगी इस पर हम कार्य कर के दिखाएंगे।कहा कि ये राज्य उत्तराखंड की जनता ने शहादतों से लिया था,लेकिन तत्कालीन केंद्र की भाजपा सरकार ने गैरसैंण को राजधानी बनाने के बजाय सरकार को देहरादून में बैठाने का काम किया.कहा आज गैरसैंण और पूरे पहाड़ का आदमी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है. अब वक्त आ गया है कि हमे एकजुट होना पड़ेगा और पहाड़ की लड़ाई को लड़ना होगा।
