उत्तराखंड मौसम अपडेट:- आज बादल छाए रहेंगे,पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

उत्तराखंड मौसम अपडेट:- आज बादल छाए रहेंगे,पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

उत्तराखंड-18 फरवरी 2026

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग , चमोली , बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा/बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।नैनीताल जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हल्द्वानी में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

देहरादून का पूर्वानुमान⤵️

राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 28°C और न्यूनतम 12°C के आसपास रहने का अनुमान है।

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान⤵️

19 फरवरी – चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बर्फबारी संभव। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

20 फरवरी – प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार, वर्षा या बर्फबारी की संभावना नहीं।

21 फरवरी – राज्यभर में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट और फिसलन की स्थिति बन सकती है।

तीन दिन शुष्क रहेगा मौसम⤵️

इसके बाद 20 फरवरी से 22 फरवरी तक मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। इन तीन दिनों में बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं है। इसके बाद 23 फरवरी को मौसम फिर करवट बदलेगा। 23 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान गया गया है। 3,300 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान बढ़ने की चेतावनी⤵️

मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिन में उत्तराखंड में कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है. इसके साथ ही अगले 4 से 5 दिनों में उत्तराखंड राज्य में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!