स्वर्ण शक्ति संगठन ने UGC बिल को लेकर खोला मोर्चा,किया बड़े आंदोलन का ऐलान।

स्वर्ण शक्ति संगठन ने UGC बिल को लेकर खोला मोर्चा,किया बड़े आंदोलन का ऐलान।

हल्द्वानी (नैनीताल)-19 फरवरी 2026

हल्द्वानी में UGC बिल को लेकर एक बार फिर विरोध तेज हो गया है। स्वर्ण शक्ति संगठन ने बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 21 फरवरी को बड़े आंदोलन की घोषणा की है।

हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान⤵️

संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की। प्रकाश हरबोला ने कहा कि प्रस्तावित UGC बिल के प्रावधान स्वर्ण समाज के हितों के विरुद्ध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लाया गया यह विधेयक सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है।

21 फरवरी को नैनीताल में होगा बड़ा आंदोलन⤵️

संगठन ने “स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार” के नारे के साथ अपने आंदोलन की शुरुआत की है। संगठन की ओर से बताया गया कि 21 फरवरी को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी।

रामलीला ग्राउंड से रैली निकालकर प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे और UGC बिल को वापस लेने की मांग करेंगे। इस आंदोलन को व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, ओल्ड पेंशनर्स, पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा और छात्रसंघ का भी समर्थन मिल रहा है।

केंद्र से की UGC बिल को तत्काल प्रभाव वापस लेने की मांग⤵️

आयोजकों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल होंगे। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यूजीसी बिल को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। वहीं, प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!