ग्रीष्मकालीन राजधानी के गैरसैंण विधानसभा के 55 लाख के बकाया बिल की अफवाह झूठी,ऊर्जा निगम ने कहा हर माह तय समय पर हो रहे बिल जमा।

ग्रीष्मकालीन राजधानी के गैरसैंण विधानसभा के 55 लाख के बकाया बिल की अफवाह झूठी,ऊर्जा निगम ने कहा हर माह तय समय पर हो रहे बिल जमा।

गैरसैंण- 02 मार्च 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला

गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर अब महज सप्ताहभर ही बचा है, इधर सोशल मीडिया सहित टेलीविजन चैनलों में विधानसभा पर ऊर्जा निगम का 55 लाख रुपए के बकाये बिल का खबरें दिखाए जाने से अब इस मामले पर सियासत भी तेज होने लगी थी। विद्युत बिल के बकाए की मोटी धनराशि को लेकर कुछ राजनीतिक दल सरकार को आड़े हाथों लेने से भी नहीं चूक रहे हैं,लेकिन जब इस मामले की हकीकत जानने की कोशिश की गई तो पता चला की ऐसी कोई भी धनराशि विधानसभा पर बकाया नहीं है।विधानसभा के बिल नियमित रूप से जमा होने के चलते बकाया धनराशि शून्य है।

इस पूरे मामले में विधानसभा के प्रभारी शेखर पंत ने कहा कि सोशल मीडिया व न्यूज़ चैनलों में बकाया धनराशि की जो खबर चल रही है,वह सरासर अफवाह व भ्रामक है,विधानसभा गैरसैण पर कोई भी बिल बकाया नही है बताया कि विधानसभा का बिल मासिक तौर पर जमा किया जाता है।

वहीं मामले में ऊर्जा निगम खंड गैरसैंण के अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि विधानसभा पर कोई भी बिल बकाया नहीं है.विधानसभा का बिल हर महीने बनाया जाता है। औसतन 3 से 4 लाख के बीच की धनराशी के बिल विधानसभा कार्यालय द्वारा यथासमय पर जमा करवा दिए जाते हैं। वर्तमान में कोई भी बिल देय नहीं है,वहीं उन्होंने बताया कि अब विधानसभा में सोलर सिस्टम भी लग गया है,इसके चलते आने वाले महीनों में उपयोग किए जाने वाले बिजली यूनिट के साथ ही बिल की धनराशि भी कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!