रुद्रपुर में हथियार तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ एनकाउंटर,बंटी कोली को लगी गोली,हथियारों का जखीरा बरामद।

रुद्रपुर में हथियार तस्कर और पुलिस में मुठभेड़ एनकाउंटर,बंटी कोली को लगी गोली,हथियारों का जखीरा बरामद।

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)- 16 मार्च 2026

उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बंटी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने उसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात असलहा सप्लायर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंटी कोली के रूप में हुई है,जो लंबे समय से अवैध असलहा की सप्लाई करने के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बताया कि बंटी कोली एक हार्डकोर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने खुलासा किया था कि उन्हें हथियार बंटी कोली नामक असलहा सप्लायर द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे. इसके बाद से ही पुलिस बंटी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बंटी कोली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोदी मैदान के पास किसी को अवैध हथियार सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर एसओजी और ट्रांजिट कैंप पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही आरोपी बंटी कोली ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बंटी कोली के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक कंट्रीमेड पिस्टल, नौ तमंचे और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों की सप्लाई किन-किन लोगों को करता था और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि,जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी हालत में अपराध करने वाले और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!