जनजागरण यात्रा से गांवों में पंहुच बना रहा उक्रांद,गांवों की बैठकों में पार्टी से जोडकर बढ़ा रहे जनाधार।
युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने जलाई स्थाई राजधानी की अलख।
मेहलचौरी (गैरसैंण )-22 मार्च 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जहां अब महज सालभर से भी कम समय बचा है,ऐसे में एक तरफ सत्तासीन भाजपा सरकार अभी कैबिनेट विस्तार में ही व्यस्त है तो वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस गैरसैंण विधानसभा सत्र के घेराव के बाद फिलहाल धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही है। इस बीच उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश में लगा उत्तराखंड क्रांति दल जन जागरण यात्रा के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
उक्रांद के तेज तर्रार नेता युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने विधानसभा सत्र के दौरान से ही गैरसैंण क्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है। एक तरफ जहां विधानसभा सत्र के दौरान घेराव सहित पूरे 5 दिन तक यहां उनकी सक्रियता चर्चाओं के केंद्र में रही,वहीं आजकल वे ग्रामीण क्षेत्रों में गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने को लेकर जन -जागरण यात्रा पर निकले हैं। इस कड़ी में आशीष नेगी के साथ एक तरफ जहां बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं,वही जनसंपर्क के दौरान गांवों में चल रही बैठकों में महिलाओं की अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिल रही है ।
इस दौरान उन्होंने कुनीगाड क्षेत्र के कल्याणा, निगलानी,कोठा,भंडारीखोड गांवों में जबकि माईथान क्षेत्र के कुशरानी,बच्चछुवाबाण मेहलचौरी क्षेत्र के लखेडी ,नागचूलाखाल में भी जनसंपर्क किया। बिगड़े मौसम के बीच आशीष नेगी ने मेहलचोरी के मुख्य बाजार सहित थाला,धारगढ़ गांव में भी जनसंपर्क कर अपनी पार्टी की पहुंच बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान वे सार्वजनिक धार्मिक कार्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।
जनजागरण यात्रा से उक्रांद कार्यकर्ता जहां भाजपा कांग्रेस के पारंपरिक वोटरों के बीच सेंध लगाने की जुगत में लगे हैं,वहीं मौके पर ही पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है.गांवों में बैठकों के दौरान आशीष नेगी एक तरफ गैरसैंण को स्थाई राजधानी न बनाए जाने पर भाजपा ,कांग्रेस की अब तक की सरकारों को कटघरे मे खडा रहे हैं. वहीं शिक्षा,स्वास्थ्य ,रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। इस दौरान वे पहाड के पानी,पहाड की जवानी ओर पहाड के जंगलों के पहाड के ही काम न आने के बिन्दुओं पर विस्तृत विचार प्रकट करते हुए जनमानस की भावनाओं को छूने का प्रयास कर रहे हैं।
भ्रमण के दौरान उनके साथ देवेंद्र बिष्ट बल्ली,नरेंद्र सिंह रावत मीडिया प्रभारी ,अमित रावत,मनोज सिंह,चंद्र मोहन परसारा,कलम सिंह रावत,कमल फरस्वाण,दीपक मढवाल,शुभम,चन्द्रमोहन परसारा,अवतार सिंह,कुबेर सिंह राजा,गंगा सिंह नेगी,महिपाल सिंह रावत,आनन्द सिंह,राम सिंह नेगी,हरेन्द्र नेगी,मोहन नेगी सांई आदी शामिल रहे।
