मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 30 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान किया जारी,आज 5 जिलों में होगी बारिश।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 30 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान किया जारी,आज 5 जिलों में होगी बारिश।

देहरादून-25 मार्च 2026

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 मार्च तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार 6 दिनों में जहां पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी,वहीं 4 दिन मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही बाकी के दो दिन बारिश होगी।

मौसम विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार 25 मार्च को राज्य के गढ़वाल मंडल के तीन जिलों और कुमाऊं मंडल के दो जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। इस दौरान बादल भी गरजेंगे और बिजली भी गिरेगी। इन पांच जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन जिलों के 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी. मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

26 मार्च को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बाकी पहाड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होगी. मैदानी इलाकों में गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहेगा।

27 मार्च को भी बारिश का विस्तार रहेगा. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। शेष पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी. मैदान में बारिश नहीं होगी. इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

28 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश होगी. बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 29 मार्च को राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी और पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और इससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी। 30 मार्च को भी बारिश का यही पैटर्न रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!