रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा बने बीकेटीसी के नए सीईओ।

रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा बने बीकेटीसी के नए सीईओ।

देहरादून-27 मार्च 2026

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के खाली चल रहे सीईओ के पद पर अब IAS अधिकारी को जिम्मेदारी दे दी गई है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अब रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा निभाएंगे। यह पद हाल ही खाली हुआ था. अब इस पर आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

खास बात यह है कि हाल ही में मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल को हटाया गया था। मंदिर समिति कई तरह के विवादों में दिखाई दे रही थी। इन तमाम विवादों के बीच समिति के सीईओ विजय थपलियाल को हटाने का आदेश शासन ने जारी किया था।हालांकि, तभी से यह कयास लगाया जा रहे थे कि इस महत्वपूर्ण पद पर किसी आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी सकती है, ऐसे में आप इन कयासों को सच साबित करते हुए शासन ने 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी है।

खास बात यह है कि प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और राज्य में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। ऐसे में ठीक इससे पहले सरकार ने CEO के महत्वपूर्ण पद पर विशाल मिश्रा को जिम्मेदारी दी है। वहीं, अप्रैल के पहले सप्ताह में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार उनके इस कार्यक्रम को लेकर भी व्यस्त है। खास बात यह है कि इसी व्यवस्था के बीच सरकार ने बदरी केदार मंदिर समिति के पद पर आईएएस अधिकारी को बैठाने का निर्णय लिया है।उधर दूसरी तरफ प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी के बदलाव को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है. इसमें शासन से लेकर जिला स्तर पर भी अधिकारियों के तबादले होने हैं। फिलहाल विशाल मिश्रा की बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ पद पर जिम्मेदारी से जुड़ा आदेश जारी हुआ है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के बाद कई बड़े बदलाव किये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!