देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त,मामूली रूप से हुए घायल।

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त,मामूली रूप से हुए घायल।

कीर्तिनगर (टिहरी गढ़वाल):-02 नवंबर 2026

क्षेत्र भ्रमण के दौरान देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी कीर्तिनगर पुल के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि,राहत की बात यह रही कि वह सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर पुल के पास देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है वहीं जानकारी मिली है कि विधायक को हादसे में हल्की चोटें आई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी आज सोमवार की सुबह अपने वाहन पर सवार होकर पौड़ी जिले के श्रीनगर से टिहरी जिले के कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। तभी इस बीच जैसे ही उनका वाहन कीर्तिनगर के नजदीक बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास पहुँचा तो गलत दिशा से सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं हादसे में विधायक को हल्की चोटें भी आई हैं।गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!