उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी।

अल्मोड़ा-29 मार्च 2026

ऊर्जा निगम ने बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. वित्तीय वर्ष समा​प्ति की ओर है. उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने अल्मोड़ा जिले में 8 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य रखा है। निगम अपने बकायेदारों से वसूली में जुटा है। यूपीसीएल की ओर से बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर उनसे वसूली के लिए उनके कनेक्शन काटने में लगा है। यूपीसीएल के बकायेदारों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई दीपक आर्या समेत आईटीआई और डीएफओ सिविल सोयम समेत कुल 25 बड़े बकायेदारों के नाम शामिल हैं

27 मार्च (शुक्रवार) को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के भाई और ताकुला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी आर्या के पति दीपक आर्या के गोदाम का बिजली कनेक्शन काटा है। उनके गोदाम का करीब 94 हजार 610 रुपये का बिल बकाया है. ऊर्जा निगम ने सरकारी विभागों पर भी कार्रवाई करते हुए आईटीआई संस्थान और डीएफओ सिविल सोयम कार्यालय समेत कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं।

डीएफओ कार्यालय पर करीब 90 हजार 179 रुपए और आईटीआई पर 51 हजार 390 रुपए का बकाया था. नगर निगम को भी बकाया राशि ​जमा करने के लिए चेतावनी दी गई थी, जिस पर नगर निगम की ओर से 4 लाख रुपए का भुगतान के बाद भी 4 करोड़ 62 लाख रुपए की देनदारी बाकी है।वहीं खेल विभाग का 3 लाख रुपए बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था। वहीं विभाग की ओर से आश्वासन के बाद कनेक्शन जोड़ दिया गया। पुलिस लाइन का करीब साढ़े सात लाख रुपए का बिल अब तक जमा नहीं हुआ है। निगम की ओर से अभी तक करीब 6 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है।

अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा ने कहा कि,बिलों का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटने से पहले सभी बकाया बिल धारकों को नोटिस दिया गया था। सभी उपभोक्ताओं से वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पूर्व बकाया बिल जमा कर देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!