गैरसैंण के सीमांत नागचुलाखाल के चिन्तौली गांव में दर्दनाक हादसा,दो घरों के चिराग बुझे।

गैरसैंण के सीमांत नागचुलाखाल के चिन्तौली गांव में दर्दनाक हादसा,दो घरों के चिराग बुझे।

नागचुलाखाल (गैरसैंण)- 29 मार्च 2026
रिपोर्ट-प्रेम संगेला.

विकासखंड गैरसैंण के सीमांत नागचुलाखाल बाजार के समीप चिन्तोली गांव में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे अल्मोड़ा जनपद के चिन्तौली गांव निवासी दो व्यक्तियों की इस दुर्घटना में ह्रदय विदारक मौत हो गई है। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये लोग ट्रैक्टर पर पत्थर लादकर ले जा रहे थे,जिस समय यह हादसा हुआ।

अल्मोड़ा के देघाट क्षेत्र के चिन्तौली गांव में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई,जिसमें सवार चार युवक ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसा इतना गंभीर था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

➡️पलभर में मची चीख-पुकार, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा⤵️

हादसे के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सूचना मिलते ही देघाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर ट्रॉली में फंसे युवकों को बाहर निकाला।घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

➡️दो घरों के चिराग बुझ गए,गांव में पसरा मातम⤵️

इस हादसे में दर्शन सिंह (24) और चंदन सिंह (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोपाल सिंह (24) और नरेंद्र सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.चारों युवक एक ही गांव चिन्तौली के निवासी बताए जा रहे हैं,जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक साथ दो युवाओं की मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

➡️हादसे की वजह क्या? पुलिस जांच में जुटी⤵️

देघाट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक अनियंत्रित होने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग, खराब सड़क या तकनीकी खामी जैसे पहलुओं को जांच के दायरे में रखा गया है।ऐसे हादसे हमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की सख्त जरूरत का एहसास कराते हैं। स्थानीय प्रशासन और लोगों से अपील है कि वाहनों का सावधानी पूर्वक उपयोग करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

➡️मृतकों के नाम⤵️

दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा
चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा

➡️घायलों के नाम⤵️

गोपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह (उम्र 24 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा।
नरेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह (उम्र 18 वर्ष), निवासी- चिंतोली गांव, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!