नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में यात्रा तैयारियां की शुरु,नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल पहुंचा बदरीनाथ धाम।

नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में यात्रा तैयारियां की शुरु,नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल पहुंचा बदरीनाथ धाम।

धाम में पैदल मार्ग, पथ प्रकाश,शौचालय सहित यात्री सुविधाओं को दुरस्त करने का कार्य हुआ शुरु।

चमोली- 02 अप्रैल 2026

बदरीनाथ धाम की यात्रा के शुरु होने में अब महज 21 दिनों का समय शेष है। ऐसे में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से धाम में यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का कार्य शुरु कर दिया है। नगर पंचायत की ओर से बदरीनाथ में 50 सदस्यीय दल को यात्रा तैयारियों के लिए भेज दिया गया है। दल की ओर से यहां आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जहां एनएचआईडीसीएल, बीआरओ और लोनिवि (एनएच) को सभी सड़क मार्गों के सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बदरीनाथ धाम में यात्री सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए नगर पंचायत बदरीनाथ के 50 सदस्यों के दल को धाम में भेजा गया है। दल की ओर से धाम के पैदल रास्तों की मरम्मत के साथ ही पथ प्रकाश, शौचालय, फास्ट ट्रैक और सफाई व्यवस्था को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कहा कि नगर पंचायत के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े सभी विभागों को यात्रा से पूर्व व्यवस्थाओं को चाक-चौबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, दूसरी ओर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को चारधाम यात्रा मार्ग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी इस दौरान यात्रा मार्गो की विस्तृत समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं को यात्रा से पूर्व सड़क ट्रीटमेंट कार्य, सड़क में ब्लैकटाप के कार्य , प्रोटेक्शन वर्क, और स्लोप स्टेब्लाइजेशन के कार्यों को हर हाल में दुरस्त कर लेने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व सभी सड़कों के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण का कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग से सम्बंधित उपजिलाधिकारियों से यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की वास्तविक प्रगति रिपोर्ट न भेजनें पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के ईई को कामेडा से हेलंग तक बीआरओ के ईई को हेलंग से श्री बद्रीनाथ धाम तक और ईई एनएच रुद्रप्रयाग को चोपता मण्डल मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिक मैनपावर और मशीनरी लगाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश को चारधाम यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने और वहां पर कितने मैनपावर और मशीनों को लगाकर कार्य किया जा रहा हैं उसकी वास्तविक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए सड़कों की खराब स्थिति के कारण लगने वाले जाम और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व सड़क कार्यों का पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि सड़क जाम जैसी स्थिति से यात्रियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!