हल्द्वानी EVCL घोटाला, गिरफ्तारी पर उठे सवाल,हाइकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट।
नैनीताल-11 अप्रैल 2026
उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी में क्रिकेट लीग कराए जाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी विकास ढाका की पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से की गई गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।
मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार से कहा है कि मामले की जाँच में अभी तक क्या प्रगति हुई है। उसकी रिपोर्ट कोर्ट में 17 अप्रैल तक पेश करें। साथ मे कोर्ट ने अगली सुनवाई हेतु 17 अप्रैल की तिथि नियत की है। पूर्व के आदेश पर आज स्पोर्स्ट सचिव अमित सिन्हा कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। उनके द्वारा कोर्ट को अवगत कराया कि उनका कार्य खेल कराने के लिए मैदान उपलब्ध कराना है। खेल फ्रेंचाईजी प्राईवेट कम्पनियां कराती है। उसका लेना देना उनसे नही है। अगर कोई घपला होता है तो पुलिस उसपर मुकदमा दर्ज करती है। जिसपर कोर्ट ने हुई धोखाधड़ी जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।
मामले के अनुसार हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर कई लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में नैनीताल पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास ढाका को गिरफ्तार किया था। लीग के आयोजक और मालिक विकास ढाका पर फ्रेंचाइजी के नाम पर लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगे हैं। हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 फरवरी से 12 फरवरी तक EVCL लीग क्रिकेट मैच का आयोजन करने और उसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के आने का झांसा देकर लोगों को फ्रेंचाइजी बेची गयी थी।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
एसएसपी नैनीताल मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल व हरियाणा के एक युवक से 32 लाख की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन लीग आयोजित नही की गई।
