उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह डोली धरती,भूकंप के तेज़ झटके।

उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह डोली धरती,भूकंप के तेज़ झटके।

पौड़ी गढ़वाल-11 अप्रैल 2026

उत्तराखंड में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। यहां आज सुबह डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया है। पहला भूकंप सुबह 5.02 बजे आया, दूसरी बार भूकंप के झटके सुबह 6.29 पर महसूस हुए हैं। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप का पहला झटका सुबह 5.02 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद पौड़ी गढ़वाल की धरती भूकंप से एक बार फिर थर्राई। इस बार 6.29 बजे भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता पहले आए भूकंप से थोड़ा ज्यादा थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार दूसरी बार आया भूकंप 3.6 मैग्नीट्यूड का था। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर बताई गई है। बहरहाल राहत की बात ये है कि पौड़ी गढ़वाल में आए डेढ़ घंटे के अंतराल में एक के बाद एक दो भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!