केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से,तैयारियां अंतिम चरण में।

केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से,तैयारियां अंतिम चरण में।

रुद्रप्रयाग-11 अप्रैल 2026

आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।आगे उन्होंने कहा कि अब तक कुल 4 लाख 73 हजार 168 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए सोनप्रयाग में पंजीकरण केंद्र को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर निरंतर साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। सुलभ संस्था के 245 पर्यावरण मित्रों को तैनात किया गया है, जबकि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के 200 से अधिक पर्यावरण मित्र भी इस कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। आवास व्यवस्था के तहत वर्तमान में लगभग 50 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं और शेष व्यवस्थाओं को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।

हेली सेवाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुप्तकाशी, शेरसी तथा फाटा से हेली सेवाएं संचालित की जाएंगी। इन सेवाओं के लिए 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से पंजीकरण प्रारंभ किया जाएगा। सड़क एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ से गौरीकुंड के मध्य विभिन्न स्थानों पर निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

वहीं,पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जानकरी देते हुए बताया कि यात्रा के दृष्टिगत 3 सुपर जोन, 17 जोन एवं 47 सेक्टर बनाए गए हैं। इसी प्रकार से ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी सुपर जोन, जोन एवं सेक्टर बनाए गए हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट लगातार गश्त करेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात को नियंत्रित करने में आसानी होगी। शटल सेवाओं, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि यात्रियों को जाम जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!