दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आया युवक गंगा में नहाते हुए नदी के तेज बहाव में बहा,सर्च अभियान जारी।
हरिद्वार-17 अप्रैल 2026
हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम घाट पर गंगा में नहाते हुए एक युवक बह गया युवक अपने दोस्तों के साथ आया था और गंगा स्नान कर रहा था कि वह रेलिंग से आगे निकल गया था और गंगा के तेज बहाव में आकर बह गया, युवक के बहने से हड़कंप मच गया और सूचना पर पुलिस उर जल पुलिस भी मौके पर पहुची और जल पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया है मगर युवक का कुछ पता नही सका है, मूल रूप से देहरादून निवासी हिमांशु जो रिलायंस स्टोर पर कार्य करता है अपने दोस्तों के साथ प्रेमनगर घाट पहुचकर गंगा में स्नान करने लगा , बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान युवक ने सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को पार कियक था और वह गंगा के तेज बहाव में बह गया, घटना से अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, मगर उसका कुछ पता नही चला है।
एसपी सिटी अभय सिंह का कहना है कि अभी आधा घंटा पहले प्रेम नगर घाट पर डूबने की सूचना मिली सूचना पर तत्काल हमारे हमारी जो टीम है जल पुलिस की वह मौके पर पहुंची है ऐसा ज्ञात हुआ कि बहुत सारे लोग वहां पर स्नान कर रहे थे इसमें तीन-चार दोस्त जो स्थान कर रहे थे और वहां पर प्रॉपर रेलिंग लगी हुई है इसमें से एक हिमांशु नाम का लड़का है वह दोस्तों के साथ स्नान करने आया था और यहां पर रिलायंस स्टोर में काम करता है और देहरादून का रहने वाला है उसको आईडेंटिफाई कर रहे हैं यह रेलिंग के बाहर जाकर के स्नान करने लगा और धारा की चपेट में आ गया और बह गया हैं उनको अभी सर्च किया जा रहा है और रेस्क्यू किया जा रहा है इनको रिकवर किया जाएगा।
