महंगाई का एक और झटका,बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी गैस के दाम।
दिल्ली-01 जून 2026
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद आज कमर्शियल एलपीजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 जून 2026 को गैस सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि (LPG Cylinder Price Hike) की है. बता दें, इन सिलेंडर के दाम करीब 42 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। नए दाम आज से लागू हो गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 42 रुपये बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई हैं. बात कोलकाता की करें तो यहां करीब 53.50 रुपये सिलेंडर महंगा हुआ है.अब से नए दाम 3255.50 रुपये हो गए हैं. कंपनियों ने 5 किग्रा. वाले छोटे गैस सिलेंडर के दामों को भी अपडेट किया है. इसकी कीमतें करीब 11 रुपये बढ़ाई गई हैं. अब से दिल्ली में इसके लिए करीब 821.50 रुपये चुकाने होंगे।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से सभी चीजें महंगी हो जाएंगी. होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा में खाना-पीना भी महंगा होगा।आमजनता को इसके लिए तैयार रहना होगा. बात 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों की करें तो उसके दाम यथावत रखे गए हैं. उनके दामों मे बदलाव नहीं किया गया है.लेकिन होटल, रेस्तरां और शादियों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।
