दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार,एक के पैर में लगी गोली।

दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार,एक के पैर में लगी गोली।

देहरादून:-04 जून 2026

तड़के सुबह दून पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार नयागांव चौकी बैरियर पर नाकेबंदी एवं सघन चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाशों ने बैरियर को टक्कर मारते हुए सेलाकुई की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया। पीछा करते हुए बदमाश चांदनी चौक से भूरपुर की ओर पहुंचे और रामगढ़ रपटे के पास अपनी कार छोड़कर नदी की तरफ भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे बदमाश को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल प्रेमनगर चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे, खोखे, जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। फिलहाल पुलिस फरार तीन बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!