अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत।

अमेजन स्टोर में लगी भीषण आग, दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत।

हल्द्वानी (नैनीताल):-06 जून 2026

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर अमेजन कंपनी में आग लगने से दो कर्मचारियों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी क्षेत्र में बीते शुक्रवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब अमेजॉन कंपनी स्टोर में अचानक से आग धधक उठी। आग इतनी तेजी से स्टोर में फैली की अंदर मौजूद दो कर्मचारियों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इतना ही नहीं बल्कि हादसे के वक्त स्टोर का दरवाजा बाहर से बंद था और दोनों कर्मचारी अंदर सो रहे थे।

जैसे ही आग लगने की घटना पुलिस प्रशासन को मिली तो वह तुरंत फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद शटर बंद होने के कारण काफी मुश्किल से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कटर की मदद से सटर को काटते हुए कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्टोर के अंदर मौजूद दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। बताते चलें आग में स्टोर के भीतर रखा लाखों रुपए का सामान डिलीवरी पार्सल एक चार्जिंग पर लगी स्कूटी और एक मालवाहक टेंपो भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसके वास्तविक कारणों का पता जाँच पूरी होने के बाद ही पता लग सकता है। अग्निकांड में झुलसे मृतकों की पहचान गोलापुर निवासी नरेंद्र और पंचायतघर निवासी अमित के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!