रोशनी से जगमगाया कैंची धाम,श्रद्धालुओं का सैलाब संभालने के लिए तैयार प्रशासन।
नैनीताल:-15 जून 2026
उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंची धाम मंदिर को 15 जून स्थापना दिवस से पूर्व रंग बिरंगी बिजली की मालाओ से सजाया गया है। यहां का मनमोहक दृश्य देखने लायक है। मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन मेले की सफलता को लेकर मुस्तैद है।
बाबा नीब करोरी महाराज के कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवास पर होने वाले मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन, प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूरी करली गई है। कैंची धाम को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी मालाओ से सजाया गया है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। कैंची धाम को पीली, हरि, सफ़ेद व् नीली रंग की मालाओ से सजाया गया है।
मंदिर में भक्तों को मालपुए और सब्जी का पैक्ड प्रसाद दिया जाएगा। दूर दूर से लाखो की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुँचते है। मंदिर प्रबंधन की तरफ से बाबा और माँ के दर्शनों के बाद प्रसाद वितरण की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रसाद वितरण का समय प्रातः 6 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। मंदिर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए भक्त भी श्रमदान करते है।
वहीं कैंची धाम में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 14 जून और 15 जून के लिए यातायात व्यवस्था बनाई है। जिला पुलिस बल के साथ-साथ SDRF, ATS, BDS, LIU और अर्द्धसैनिक बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
सुरक्षा कमान को संभालने के लिए 3 जिलों के SSP/SP, 7 एडिशनल एसपी (A.SP), 14 क्षेत्राधिकारी (COs) और 1 एसपी वायरलेस को मैदान में उतारा गया है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए 1500 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैदी से अपनी सेवा दे रहे हैं।
इसके साथ ही विभिन्न स्थानों और पार्किंग स्थलों से कैंची धाम तक पहुँचने के लिए नॉन-स्टॉप शटल सेवा (Shuttle Services) चलाई जा रही हैं। भवाली, सैनिटोरियम, नैनीताल, खैरना, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और काठगोदाम से शटल सेवा चलाई जाएगी.पुलिस ने श्रद्धालुओ और पर्यटकों से यात्रा के दौरान सहयोग करने का अनुरोध किया है।
