देहरादून जिले में कई इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां।

देहरादून जिले में कई इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को सौंपी नई जिम्मेदारियां।

देहरादून:-21 जून 2026

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने थाना प्रभारियों के दायित्वों में फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार अलग-अलग कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है। जबकि, निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से प्रभारी चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया है। निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।वहीं, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी, देहरादूनप्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि,विभिन्न कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. सभी निरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल प्रभाव से अपने नए नवनियुक्ति के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!