बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।

चमोली:-18 जुलाई 2026

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार मंदिर समिति के पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में जांच कर रही एसआईटी ने इससे पहले प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए राजेंद्र चौहान को साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।बदरीनाथ थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया आरोपी राजेंद्र चौहान को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी राजेंद्र चौहान कथित रूप से चढ़ावे की नकदी अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिए थे। इसी आधार पर एसआईटी ने उनसे शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में पूछताछ की। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच अभी भी जारी है. एसआईटी अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।इससे पहले एसआईटी को उपलब्ध फुटेज में कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं. जिसके बाद अन्य कर्मचारियों पर भी एसआईटी की नजर है. आने वाले दिनों में और लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने पहले 45 दिन की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने की बात कही थी, लेकिन एसआईटी को फिलहाल केवल 13 दिन का फुटेज मिला है। शेष 32 दिन की रिकॉर्डिंग हासिल करने और कथित रूप से गायब डेटा को रिकवर कराने की प्रक्रिया जारी है। यदि पूरी फुटेज उपलब्ध होती है तो मामले में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!