चुनावी आहट के बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भाजपा, कांग्रेस और उक्रांद की बढ़ी सक्रियता।

चुनावी आहट के बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भाजपा,कांग्रेस और उक्रांद की बढ़ी सक्रियता।

विधानसभा के लगभग 170 बूथों व 1 लाख मतदाताओं में से गैरसैंण के 40 फीसद बोटर पर नजर।

गैरसैंण क्षेत्र के 60 बूथों के बोटर निभाएंगे अहम भूमिका।

गैरसैंण- 25 जुलाई 2026
रिपोर्ट:- प्रेम संगेला.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है,उसी गति से राजनीतिक दल भी अब जनता के बीच अपनी सक्रियता बढाने पर लगे हुए हैं। कर्णप्रयाग विधानसभा को लेकर सभी दलों का मुख्य लक्ष्य ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के लगभग उन 60 बूथों को साधने का है,जहां लगभग 1 लाख वोटर का 40 फीसद वोटर निवास करता है।

जुलाई के बीतते चौथे सप्ताह के बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी के गैरसैंण नगर में राजनीतिक दल भाजपा,कांग्रेस व उक्रांद के जिला व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों की उपस्थिति में बैठकों व सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सक्रियता दिखाई। शुक्रवार को ही भाजपा महिला मोर्चा ने लखपति दीदी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया था,जिसके अगले ही दिन शनिवार को विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल व जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल की उपस्थिति में बूथ लेवल एजेंटो की बैठक में मतदाता सूचियों को लेकर बूथ अध्यक्षों,पार्टी बीएलए,शक्ति केन्द्र के संयोजक व प्रभारीयों को मतदाता सूची की गहनता से जांच कर पुराने मतदाताओं के नाम न छूटने व नये नाम जोडने का पाठ पढ़ा रही थी।

तो वहीं,कांग्रेस पार्टी ने भी शुक्रवार को गैरसैंण नगर में विधायक बद्रीनाथ लखपत बुटोला,पूर्व विधायक जीतराम टम्टा, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी,पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी व प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट की उपस्थिति में कांग्रेस के तमाम बड़े जिला स्तरीय चेहरों को गैरसैंण में उतारकर बैठक का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों व पत्रकारों को सम्मानित कर सांगठनिक व सामाजिक सक्रियता दिखाई। वहीं इस बीच कांग्रेस संगठन गांवों में भी बैठकों का आयोजन कर शिक्षा,स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर जनता को एकजुट करने का प्रयासों में लगी हुई है।

पिछले छ: माह से गैरसैंण क्षेत्र में लगातार सक्रियता बनाने वाली उत्तराखंड क्रांति दल ने शनिवार को पार्टी का स्थापना दिवस ग्रीष्मकालीन राजधानी में मनाकर स्थाई राजधानी के लिए निरंतर संघर्ष का संदेश दिया। गैरसैंण के चंद्र सिंह गढ़वाली चौराहे के रामलीला मैदान पर वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम विधानसभा परिसर भराडीसैंण में वृक्षारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौंध रोपने व मिष्ठान वितरण के साथ समपन्न हुआ।

भाजपा जहां सशक्त सांगठनिक तानेबाने ओर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों के सहारे मैदान में है तो,कांग्रेस संगठन भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच प्रचारित करने का मौका नहीं छोड रही है। वहीं सांगठनिक रूप से खुद को मजबूत करने की जुगत में लगी उक्रांद अपनी युवा ब्रिगेड के प्रमुख चेहरे आशीष नेगी के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज करा रही है। इस दौरान गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने,भू कानून व मूल निवास के साथ ही जल,जंगल,जमीन जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता के बीच ले जा रही है।

राजनैतिक दलों की शुरूआती सक्रियता के साथ ही अब नजदीक आते चुनावी दिनों में टिकट के दावेदारों,टिकट बटने-कटने के बाद किस दल पर कितनी गुटबाजी हावी रहेगी,साथ ही कैडर आधारित बोट तक कार्यकर्ताओं की पँहुच पर निर्भर करेगा कि,चुनावी साल की सक्रियता ने किस दल को कितना फायदा पंहुचाया। इसके साथ ही महत्वपूर्ण बात यह है कि विधानसभा कर्णप्रयाग के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के मुद्दों को लेकर राजनैतिक दलों के चुनावी पिटारे में क्या -क्या शामिल रहेगा,ये आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!