रुड़की में बुलेट और बाइक के बीच जोरदार टक्कर,दो कावड़ियों की गई जिंदगी।

रुड़की में बुलेट और बाइक के बीच जोरदार टक्कर,दो कावड़ियों की गई जिंदगी।

रुड़की (हरिद्वार):-10 अगस्त 2026

कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों की तस्वीर भी सामने आने लगी है। बीती शाम दो सड़क हादसों में एक शिवभक्त कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कांवड़िए को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उत्तराखंड में इन दिनों कावड़ यात्रा जोरों सोरों से चल रही है। इतना ही नहीं बल्कि जैसे-जैसे कावड़ यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे ही हादसों की भी लंबी होड़ लगती जा रही है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर हरिद्वार जिले के रुड़की मंगलौर बाईपास हाईवे से सामने आ रही है, जहां पर दो बाइक सवार कांवडियो की बाइकें आपस में भीड़ गई जिसमें दोनों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रूड़की मंगलौर बाईपास हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजागीपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। दरअसल रिमझिम ढाबे के नजदीक कांवडियों की बुलेट और बाइक के बीच बीते रविवार को जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार एक कावड़िया कई फीट हवा में उछलकर सीधा सड़क पर गिर पड़ा जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल कांवडिये को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है घटना के दौरान घटनास्थल पर अन्य कावड़ियों का जमावड़ा लग गया था। इसके बाद यातायात व्यवस्था में लगी पुलिस प्रशासन की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया तब जाकर भीड़ हटी।

मृतकों की शिनाख्त संदीप मलिक पुत्र महिपाल सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी- किवाना, कांधला, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) और विपिन पुत्र राजपाल (उम्र 40 वर्ष), निवासी- किवाना, कांधला, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

दरअसल, कांवड़ मेला अब अपने अंतिम चरण में है और हाईवे पर बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए तेज रफ्तार से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ती भीड़ और वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हाईवे पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया है। लगातार सामने आ रहे हादसों को देखते हुए पुलिस ने शिवभक्तों से अपील की है कि वाहन तेज गति से न चलाएं,यातायात नियमों का पालन करें, पर्याप्त सावधानी बरतें और सुरक्षित तरीके से अपनी कांवड़ यात्रा पूरी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!