चट्टवापीपल के पास मैक्स वाहन सड़क पर पलटा,सभी सवार सात यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया।
गौचर (चमोली):- 11 अगस्त 2026
रिपोर्ट – ललिता प्रसाद लखेड़ा
देर शाम बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गौचर व कर्णप्रयाग के बीच चट्टवापीपल के पास एक मैक्स वाहन सड़क किनारे पलट गई। वाहन में सवार सभी 07 लोगों को पुलिस टीम द्वारा बाहर निकाल लिया गया है।
मंगलवार देर शाम पुलिस चौकी गौचर कोतवाली कर्णप्रयाग को स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 द्वारा सूचना दी गई कि चट्टवापीपल के पास एक मैक्स वाहन सड़क किनारे पलट गया है। जिस पर चौकी गौचर से पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। मैक्स में चालक सहित कुल 07 व्यक्ति सवार थे।
गौचर चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं ने बताया कि उक्त मैक्स वाहन गोविंद घाट की ओर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। वाहन में सवार सभी 07 व्यक्तियों को वाहन से सकुशल बाहर निकाला गया तथा सभी को प्राथमिक उपचार हेतु गौचर सरकारीअस्पताल ले जाया गया है। मैक्स सवार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को हल्की-फुल्की चोट आई है। जिसका सरकारी अस्पताल गौचर में चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया। वाहन चालक तथा वाहन स्वामी नशे में प्रतीत हो रहे हैं। जिनका भी मेडिकल किया गया। वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी गौचर पर खड़ा किया गया है तथा चालक व परिचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बाद उपचार सभी सवार 05 व्यक्तियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है।
घायल व्यक्ति मुन्ना लाल विश्वकर्मा पुत्र विश्वकर्मा लक्ष्मण प्रसाद, निवासी बाचवन चौराहा जिला शिपरी मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष के अलावा अन्य विशाल अग्निहोत्री पुत्र राजकुमार निवासी शिव मंदिर राजपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष (चालक), सुरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रामकृष्ण लाल शर्मा निवासी पंचकोटी कॉलोनी निकट गुरुद्वारा ऋषिकेश उम्र 47 वर्ष (वाहन स्वामी),शिवलाल केवट पुत्र हरदास निवासी शेरवास कला जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश उम्र 55 वर्ष, कमल सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी छाप्परकी मडनिया, जिला शिपरी, मध्य प्रदेश, उम्र 45 वर्ष, सुमित गुसाँई पुत्र स्वर्गीय विनोद सिंह गुसाई निवासी ग्राम पोस्ट कंडारा थाना अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग उम्र 23 वर्ष,सोनू सैनी पुत्र मदन सैनी निवासी मोहनपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष शामिल हैं।
