चमोली टनल हादसे में टिहरी निवासी प्रदीप की मौत,5 महीने पहले हुई थी शादी।

चमोली टनल हादसे में टिहरी निवासी प्रदीप की मौत,5 महीने पहले हुई थी शादी।

टिहरी गढ़वाल:-14 अगस्त 2026

उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन लोग लापता हैं। मरने में वालों में दो लोग उत्तराखंड के भी है, जिसमें से एक टिहरी जिले का रहने वाला है, जिसका नाम प्रदीप पंवार हैं। प्रदीप पंवार 31 साल के थे। इसी साल 2026 अप्रैल में प्रदीप पंवार शादी हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद चमोली टनल हादसे में उनकी जान चली गई। 31 साल के प्रदीप पंवार टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के गंवाल गांव के रहने वाले थे। प्रदीप की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ महीने पहले ही शादी की खुशियां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा है। उनकी उम्र महज 31 वर्ष थी।

प्रदीप पंवार की शादी के बाद परिवार भविष्य के सुनहरे सपने देख रहा था, लेकिन चमोली के पीपलकोटी में हुए हादसे ने इन सपनों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। परिवार में प्रदीप के पिता, बड़ा भाई, भाभी, पत्नी और छोटा भाई हैं. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही प्रदीप की माता का भी निधन हुआ था, ऐसे में परिवार पहले से ही गहरे दुख से गुजर रहा था और अब जवान बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।

विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने प्रदीप की दुर्घटना में अकस्मात हुई मौत पर शोक जताते हुये कहा कि चमोली में हुई घटना बहुत दुःखद है। परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। बता दें कि कल 13 अगस्त शाम को चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन टनल में ब्लास्ट के बाद पानी और मलबा मर गया था। हादसे के समय टनल में 22 लोग फंस गए थे, जिसमें से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लापता है। बाकी के 12 लोगों का रेस्क्यू कर लिया है, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!