पूर्व फौजी पिता को कीटनाशक पिलाने के बाद बेटे ने भी गटका कीटनाशक,दोनों ने तोड़ा दम।

पूर्व फौजी पिता को कीटनाशक पिलाने के बाद बेटे ने भी गटका कीटनाशक,दोनों ने तोड़ा दम।

थलीसैंण (पौड़ी गढ़वाल):-21 अगस्त 2026

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर पूर्व फौजी पिता को उसके बेटे ने कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया वहीं दूसरी ओर बेटे ने खुद भी कीटनाशक पीकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोडा गांव के निवासी 53 वर्षीय बिगारी सिंह का अपने पिता 85 वर्षीय बख्तवार सिंह के साथ अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। बिगारी ने पैसों के विवाद को लेकर अपने पिता को कीटनाशक पदार्थ पिलाया और उसके बाद घबराकर खुद भी कीटनाशक घटक लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण बिगारी को थलीसैंण अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ पर अस्पताल पहुंचने से पहले बिगारी ने दम तोड़ दिया। जबकि बख्तावर की घर पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा मौके से कीटनाशक की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।

बताते चलें बख्तवार सिंह सेना से रिटायर्ड अधिकारी थे जिनकी पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हुआ था। उनका बेटा बिगारी घर पर खेती बाड़ी का काम व मजदूरी करता था। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने बिगारी के बेटे मोहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता और दादा पैसों को लेकर अक्सर झगड़ते रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!