रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,अमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, 2 फरार।

रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,अमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, 2 फरार।

रुड़की (हरिद्वार):-23 अगस्त 2026

हरिद्वार जनपद के रुड़की मे पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार,चर्चित अमन हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जब पुलिस ने घेरने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी.पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती इलाके की है। देर रात रुड़की कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि अमन हत्याकांड से जुड़े कुछ संदिग्ध आरोपी एक बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या इलाके से भागने की फिराक में नगला इमरती के पास से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी,​जैसे ही बाइक सवार तीनों संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जवानों ने भी तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। ​दोनों ओर से हुई इस मुठभेड़ में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत आगे बढ़कर घायल बदमाश को काबू में किया, जिसकी पहचान ढंडेरा निवासी सौरभ के रूप में हुई है। वहीं, इस अफरा-तफरी और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी सौरभ को पुलिस की सुरक्षा में नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कड़ाई से की गई शुरुआती पूछताछ में सौरभ ने अमन की जघन्य हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही उसने खुलासा किया कि इस पूरे हत्याकांड में उसके साथ दो और लोग शामिल थे।

​घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। आसपास के सभी जंगलों, संभावित ठिकानों और सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान और कॉम्बिंग जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार बदमाशों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!