मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में गैरसैंण के 137 विधार्थियों का चयन।
कक्षा छह में घंड़ियाल की हिना और कक्षा नौ में झूमाखेत के सौरभ व लाटूगैर के दिव्यांशु रहे ब्लॉक टॉपर।
मेहलचौरी (गैरसैंण)-11 सितंबर 2026
रिपोर्ट- प्रेम संगेला.
विकासखंड गैरसैंण के विभिन्न विद्यालयों के 137 मेधावी छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में सफलता हासिल की है। इनमें जूनियर स्तर की कक्षा छह के 65 तथा माध्यमिक स्तर की कक्षा नौ के 72 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जिसके तहत छठी कक्षा के विधार्थियों को 6 सौ तो नवीं के बच्चों को 9 सौ रूपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
जूनियर स्तर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय घड़ियाल की हिना पुत्री कुंदन सिंह ने 90 अंक प्राप्त कर विकासखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं माध्यमिक स्तर पर झूमाखेत के सौरभ पुत्र सुरेंद्र सिंह और लाटूगैर के दिव्यांशु पुत्र गोविंद सिंह ने 136 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कक्षा छह में घड़ियाल के ही सुमित पुत्र हीरा सिंह, तानिया पुत्री राजे सिंह, सिलपाटा के आदित्य पुत्र खीम सिंह और आदिबद्री के आदित्य पुत्र दीपक सिंह ने शीर्ष पांच में स्थान बनाया। कक्षा नौ में जीआईसी आदिबद्री के दिव्यांशु पुत्र संजय कुमार,पीएम श्री इंटर कॉलेज कुसरानी के गौरव सिंह पुत्र खीम सिंह एवं हाईस्कूल विजयसैण के साहिल पुत्र दिनेश लाल ने शीर्ष 5 में जगह बनाई।
कक्षा छह में राजकीय हाईस्कूल घड़ियाल के 8 विद्यार्थियों तो कक्षा नौ में पीएम श्री इंटर कॉलेज कुसरानी के 11 विद्यार्थियों के चयन के साथ सर्वाधिक विद्यार्थी चयन वाले विद्यालयों में शामिल रहे।
जूनियर स्तर पर घंडियाल के 8 विद्यार्थियों के चयन के अलावा कक्षा छह में आदिबद्री के 6 , विजयसैंण के 4 ,तथा नंदासैंण, लामबगड , पिंडवाली और गांवली के तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके अलावा मेखौली,झूमाखेत,नौगांव,लाटूगैर,रोहिड़ा,पुनगांव,स्यूणी मल्ली,पंचाली,लखेडी,आन्द्रपा और मालसी के दो-दो विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। एक-एक विद्यार्थी के चयन वाले विद्यालयों में सिलपाटा,फरकंडे,नवज्योति पन्या,मेहरगांव,कोट,वैशाली रोहिड़ा,सेरा,कोठा,देवलकोट,सारकोट,कुसरानी,आगरचट्टी और जनता इंटर कॉलेज खेती शामिल हैं।
माध्यमिक स्तर पर कुसरानी के सर्वाधिक 11 विद्यार्थियों के चयन के बाद नंदासैंण और आन्द्रपा के के 6-6, विजयसैंण के 5 तथा झूमाखेत के 4 ,मेखोली,फरकंडे ,देवलकोट, नैल,भराडीसैण,कन्या इंटर कॉलेज गैरसैंण, मेहलचौरी और गोगना खनसर के तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ। आदिबद्री, पूनगांव, हरगढ़ और कांसुवा के दो-दो विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
कक्षा नौ में एक-एक विद्यार्थी के चयन वाले विद्यालयों में घंड़ियाल, सिलपाटा, रोहिड़ा, पिंडवाली, पंचाली, मालसी, मरोड़ा और जनता इंटर कॉलेज घड़ियाल शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालयों के शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
