उत्तराखंड में कई जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
देहरादून:-23 अगस्त 2026
उत्तराखंड में प्रदेश के पहाड़ी जिलों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।देहरादून मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गरज-चमक के साथ होने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
देहरादून मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से भूस्खलन का अंदेशा और मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बारिश के दौर का पूर्वानुमान जताया गया है। जबकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
बात राजधानी देहरादून की करें तो आज यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में तेज दौर की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C तथा 24°C के लगभग रहने की संभावना है. भारी बारिश की चेतावनी के बाद आपदा और प्रशासनिक विभाग पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
बताते चलें कि, उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं,जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। भारी बारिश के दौरान पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी ना हो तो पर्वतीय क्षेतों में सफर करने से बचे। भारी बारिश से हो रहे भूस्खलन से पहाड़ियों से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना रहता है। वहीं पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण नदियों को जल स्तर काफी बढ़ गया है,इसलिए ऐसे में नदियों के किनारे से दूर रहे। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश से जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, जिससे राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
