ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज,जांच में जुटी पुलिस।

ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज,जांच में जुटी पुलिस।

ऋषिकेश:-30 अगस्त 2026

तीर्थनगरी ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर ऋषिकेश पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ऋषिकेश वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी ने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी के बीच संपर्क सोशल मीडिया ऐप Snapchat के माध्यम से हुआ था।आरोपी बाहरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

वहीं, पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति सामान्य है और वह बातचीत कर पा रही है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है।कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक्शन भी लिये जा रहे हैं। पुलिस को पीक ऑवर सुबह और रात की गश्त बढ़ा रही है। वीकेंड पर हुड़दंग, बार कल्चर और अवैध गतिविधियों पर सख्ती, किरायेदारों का सत्यापन और होमस्टे की निगरानी जैसे कदम उठाये जा रहे हैं। इसके बाद भी लगातार क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं।हाल ही के दिनों में सीएम धामी ने बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी।सीएम धामी ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया था। तब सीएम धामी ने कहा राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!