मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा।

मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा।

चमोली-30 अगस्त 2026

चमोली पुलिस ने मूक-बधिर महिला अपराध पर एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर धर दबोच कर गिरफ्तार कर दिया.विगत रोज शनिवार को एक महिला द्वारा थाना पोखरी में तहरीर दी गई कि उसकी मूक-बधिर ननद के साथ संजय उर्फ सन्तू पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम सांकरी, थाना पोखरी, उम्र 34 वर्ष द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पोखरी पर मुकदमा अपराध संख्या 09/2026, धारा 64(2)(ट)(झ) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपी के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्रवाई एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए.घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। वहीं, थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

जानकारी देते हुए पोखरी के थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि बीते शनिवार को एक महिला ने थाने में तहरीर दी की उसकी मूक-बधिर ननद के साथ पोखरी ब्लाॅक के सांकरी गांव निवासी संजय उर्फ सन्तू ने जबरन दुष्कर्म किया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की। पोखरी पुलिस की तत्परता व त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी संजय उर्फ सन्तू को घटना की सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.बताया कि महिला अपराध समेत अन्य तमाम अपराधों को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसलिए इस तरह के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!