धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म,10 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर।

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म,10 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर।

देहरादून:-11 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है. जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी है उनमें उत्तराखंड विद्युत निगम आयोग,एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स, खेल नीति 2021 और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु⤵️

1- ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मिली मंजूरी।

2- उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मिली मंजूरी।

3- उत्तराखंड कारागार विभाग, विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी।

4- शासकीय अधिवक्ताओं के शुक्ल की दरों का होगा पुनर्निर्धारण, सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालय के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ा।

5- खाद्य विभाग, विधिक माप विज्ञान में सेवा नियमावली संशोधन को मंजूरी।

6- एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स को मिलने वाली स्टाइफंड को 17000 से बढ़ाकर 25000 किया गया।

7- माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद पदक विजेताओं के लिए किया गया रिजर्व।

8- खेल नीति 2021 के तहत तमाम विभागों में 283 पदों को खिलाड़ियों की नौकरी के लिए आरक्षित किया गया। खेल विभाग युवा कल्याण विभाग गृह विभाग परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और वन विभाग में मिलेगा जॉब।

9- जीएमवीएन की पार्किंग में 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को मिलेगी।

10- कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय, हरिद्वार के जमीन के निकट 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!