बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की गायब होने की सूचना,बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर।
चमोली:-30 अक्टूबर 2026
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई है.बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ से बदरीनाथ धाम के बीच लापता हुआ है. इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस-प्रशासन की टीमें फिलहाल लापता हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. हेलीकॉप्टर ने दोपहर 2.15 बजे बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी. इसके कुछ देर बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर लापता हो गया है. कुछ ही देर बाद जिला प्रशासन को हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना मिली. प्रशासन ने बताया कि राज्य की रेस्क्यू टीम के साथ आर्मी को भी भेजा गया है।
