एरोली में भालू ने गौशाला की छत तोड़कर दो बैलों पर किया हमला,एक की मौत,ग्रामीणों में दहसत।

एरोली में भालू ने गौशाला की छत तोड़कर दो बैलों पर किया हमला,एक की मौत,ग्रामीणों में दहसत।

नंदासैंण (चमोली):-02 नवंबर 2026
रिपोर्ट-अशोक चौधरी.

कर्णप्रयाग विकासखंड के एरोली गांव में रविवार रात भालू ने एक गौशाला को निशाना बनाते हुए छत तोड़कर अंदर बंधे दो बैलों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बैल की कमर और गर्दन पर गहरे घाव आए हैं।

पशुपालक बलवीर सिंह रावत ने बताया कि रविवार रात हुई इस घटना की जानकारी उन्हें सोमवार सुबह करीब छह बजे लगी। जब वह गौशाला पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। भालू ने गौशाला की छत तोड़कर अंदर बंधे दोनों बैलों पर हमला किया था। एक बैल मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था।

घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने वन विभाग और राजस्व विभाग को सूचित किया। साथ ही घायल बैल के उपचार के लिए पशुपालन विभाग आदिबद्री को भी सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सक ने घायल बैल का उपचार किया, जबकि मृत बैल के नुकसान के मुआवजे के लिए विभागीय स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की गई।

घटना के बाद क्षेत्र में भालू की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की है।

इस दौरान वन आरक्षी यशपाल भंडारी, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह रावत, राजस्व उप निरीक्षक गुलशेर अली, बलवीर सिंह रावत, साहिल और अक्षय सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!