बद्रीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगी आग पर वन विभाग की टीम ने बमुश्किल से पाया काबू।

बद्रीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगी आग पर वन विभाग की टीम ने बमुश्किल से पाया काबू।

चमोली:-08 नवंबर 2026

भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार देर शाम एक बार फिर धाम की पहाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते जंगल आग की लपटों से घिर गए और उठता धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया। वहीं घटना के बाद अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका भी मौके पर पहुंची और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं वन विभाग ने लोगों से दीपावली पर सतर्कता से आतिशबाजी करने की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। एक ओर देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर धाम की पहाड़ियों पर बार-बार आग लगने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं,लगातार आग लगने की घटनाओं ने वन विभाग और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आग लगने की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जाए और यदि किसी के जानबूझकर आग लगाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अलकनंदा वन प्रभाग की डीएफओ प्रियंका ने बताया कि बदरीनाथ धाम के बामणी वन पंचायत क्षेत्र में स्काई शॉट पटाखे के कारण आग लगने की घटना सामने आई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ प्रियंका स्वयं भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं और आग बुझाने के अभियान की निगरानी की। रात करीब 9:30 बजे से वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत की। काफी जद्दोजहद के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण और वन संपदा की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आतिशबाजी और ऐसी लापरवाही से बचें, जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा पैदा हो।प्रकृति को सुरक्षित रखने में वन विभाग का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!