आदिबद्री की सरिता कनवासी बनी विपणन निरीक्षक,उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में की सफलता हांसिल।

आदिबद्री की सरिता कनवासी बनी विपणन निरीक्षक,उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में की सफलता हांसिल।

गैरसैंण:-29 जुलाई 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

यदि मन में कुछ कर गुजरने का जुनुन व जज्बा हो तो कितनी भी बड़ी कठनाईयां व मुश्किल सामने हो आड़े नहीं आती,यदि आपका इरादा पक्का है और आप लगातार मेहनत कर रहे हैं,तो असफलताएं भी एक दिन सफलता की सीढ़ी बन जाती है,ये बात सटीक बैठती हैं सरिता कनवासी पर।

गैरसैंण विकास खंड के आदिबद्री तहसील के आली गांव की सरिता कनवासी का चयन उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा के विपणन निरीक्षक के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर ग्राम आली सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

तमाम कठनाईयों के बाउजूद सरिता ने ये मुकाम हासिल किया है।बता दें कि सरिता कनवासी ने अपने दो बच्चों जिसमे से उनके एक 14 वर्षीय बेटे जो कि,सेरेंबल पालिसी से ग्रसित एक स्पेशल चाइल्ड है,की देखभाल करते हुए अपने मातृत्व को भल्ली भांति निभाते हुए विपरीत परिस्थितियों में अपनी मेहनत व लगन के बलबूते यह परीक्षा उतीर्ण की है।

बता दें कि,सरिता कनवासी की प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कालेज से हुई जहां से उन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की। वहीं उन्होंने स्नातक श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से किया व राजीनीति विज्ञान से परास्नातक की पढ़ाई जारी है।

सरिता कनवासी ने अपनी इस सफलता को लेकर कहा कि,उनकी इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनके पति राजेन्द्र कनवासी व उनके परिवार के हर सदस्य का है,जिन्होंने हर परिस्थितियों में उनका साथ निभाया व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनकी होंसला अफजाई की। सरिता के पति राजेन्द्र कनवासी इस समय राजस्व विभाग में पेशकार के पद पर उपजिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में कार्यरत हैं। वो पूर्व में गैरसैंण तहसील में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.राजेन्द्र कनवासी बताते हैं कि,उनकी पत्नी ने अधिकतर पढ़ाई अस्पताल में क़ी जब उनका बेटे का उपचार चल रहा था और अस्पताल में एडमिट था। कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखना व अपने अथक प्रयासों के कारण ही उनकी पत्नी ने ये सफलता हांसिल की है। जो उनके व उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है।

सरिता की इस सफलता पर क्षेत्रीय विधायक अनिल नोटियाल,आदिबद्री मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा,आनंद सिंह कनवासी,विजय चमोला,नवीन बहुगुणा,सहित ग्राम वाशियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!