उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हुआ देहांत,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी की माता के निधन पर किया दुख व्यक्त।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हुआ देहांत,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी की माता के निधन पर किया दुख व्यक्त।

पौड़ी गढ़वाल:-20 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है. उनकी माता सावित्री देवी का आज निधन हो गया है. योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने ईटीवी भारत से फोन पर बात कर इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का नाम सावित्री देवी था. वे एक गृहिणी थीं और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में रहती थीं। बीते महीनों में उनका स्वास्थ्य कई बार खराब हुआ था. तब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने अस्पताल भी पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी की उम्र 91 साल थी. अधिक उम्र के चलते उनको कुछ दिक्कतें अक्सर होती रहती थीं. 14 मई 2024 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश में भी भर्ती कराया गया था. तब सावित्री देवी जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती थीं। तब योगी आदित्यनाथ मां का हालचाल लेने एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब 6 साल पहले साल 2020 में निधन हो गया था।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने दुख प्रकट करते हुए लिखा कि,उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है, उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!