दून में स्पीड ब्रेकर बना जान का दुश्म, चंद मिनटों में 7 एक्सीडेंट

देहरादून : राजधानी देहरादून में पिछले दिनों हुए इनोवा हादसे ने पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया था। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार युवाओं की लाशों के चीथड़े उड़ गए। लाशें दूर-दूर तक बिखरी हुई थी। इस हादसे के बाद शहर में स्पीड पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए, लेकिन यह स्पीड ब्रेकर ऐसे बनाए गए है, जो लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। घंटाघर के पास बनाया गया स्पीड ब्रेकर अब लोगों के लिए आफत बन गया है। घंटाघर चौराहे पर बने ब्रेकर के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

 

घंटाघर चौराहे पर बना स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गलत तरीके से बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण कई हादसे हो गए हैं। बीते दिन इस स्पीड ब्रेकर के कारण महज 15 मिनट के अंदर ही यहां 7 ऐक्सिडेंट हो गए थे। जिसमें कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

dehradun

घंटाघर चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण हुआ हादसों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पीडब्लूडी सचिव डॉ- पंकज पांडेय ने इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। सचिव ने पूछा है किसके आदेश से बनाये स्पीड ब्रेकर ? इसके साथ ही पूछा गया है कि स्पीड ब्रेकर बनाते समय यातायात के मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!