देहरादून में मंगेतर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज।

देहरादून में मंगेतर का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज।

देहरादून:-18 सितम्बर 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक युवक ने अपनी ही मंगेतर का अश्लील वीडियो बनाकर न सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया बल्कि कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने 20 लाख रुपए नकद और स्कॉर्पियो की मांग रखी। इसके बाद यह मामला पुलिस प्रशासन के पास पहुंच गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के चकराता क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय एक युवती का रिश्ता मार्च 2023 में हरियाणा के करनाल निवासी विकास रावल के साथ तय हुआ था। आरोप है कि 22 जनवरी 2024 को विकास जबरन युवती के देहरादून स्थित किराए के कमरे में आया। इस दौरान उसने युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और छुपकर उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो बनाने के बाद युवक बार-बार उसे धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते 4 दिसंबर 2024 को युवती ने इस घटना का विरोध किया तो विकास ने शादी से साफ इनकार कर दिया और दहेज में 20 लाख रुपए तथा स्कॉर्पियो कार की मांग की। आरोपी लगातार पीड़िता की वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। आखिर में युवती ने परेशान होकर पुलिस प्रशासन के पास आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!