सड़क बन जाने के बावजूद पैदल चलने के मजबूर ग्रामीण,सड़क के अधूरे निर्माण को पूर्ण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

सड़क बन जाने के बावजूद पैदल चलने के मजबूर ग्रामीण,सड़क के अधूरे निर्माण को पूर्ण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन।

ग्रामीणों ने 5 दिन के भीतर कार्य शुरू न होने पर दी आमरण अनशन व चक्का जाम की चेतावनी।

गैरसैंण-05 फरवरी 2026
रिपोर्ट-पुष्कर सिंह रावत.

गैरसैंण विकासखंड के पंचाली,एखोला,नोगांव,मूसों के सैकड़ो ग्रामीण सड़क के अधूरे निर्माण को पूर्ण करने की मांग को लेकर आज तहसील मुख्यालय गैरसैंण पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने गढ़वाल मंडल विकास निगम के समीप एकत्रित होकर क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र आर्य के नेतृत्व में डाकबंगला रोड से मुख्य बाजार होते हुए विभाग व सरकार के खिलाफ नारेबाजी व जोरदार प्रदर्शन करते हुए उप-जिलाधिकारी कार्यलय पहुंचे.

ग्रामीणों का कहना है कि 2017 से वर्तमान समय तक सड़क निर्माण का कार्य कागजो में पूर्ण दिखाया जा रहा है,लेकिन सड़क बन जाने के बाउजूद वो 5 से 10 कि.मी पैदल चलने को मजबूर हैं. बताया कि पूर्व में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया व आंदोलन की चेतावनी भी दी,बावजूद इसके कोई कारवाई नही हो रही है.

स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र आर्य ने कहा कि पीएमजीएसवाई से संबंधित ब्रिज एंड रूफ व सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है जिस कारण ग्रामीणों का आक्रोश आज सड़को पर उतर आया है. कहा कि ग्रामीणों का प्रदर्शन गौल-मटकोट मोटर मार्ग के अधूरे निर्माण को लेकर है. कहा कि विभाग आज तक इन गांवों को मोटर मार्ग से नही जोड़ पाई है। बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग द्वारा लगातार झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और आज सड़कों पर उतरना पड़ा है.उन्होंने पीएमजीएसवाई संबंधित विभाग ब्रिज एंड रूफ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिन के भीतर कार्य प्रारंभ नही किया गया तो चक्का जाम,आमरण अनशन व उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग व प्रसाशन की रहेगी.

पूर्व प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि कई बार पत्राचार के माध्यम से शासन-प्रसाशन व सम्बंधित विभाग को इस अधूरे मोटर मार्ग के संबंध में अवगत कराया गया है, लेकिन कोई भी ग्रामीणों की मांग सुनने को तैयार नही है.जिस कारण आज ग्रामीणों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

वहीं,ग्रामीणों की मांग है कि रामगंगा नदी पर बने पुल के दोनों और अधूरा पड़ा सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाय. जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक़तों का सामना न करना पड़े.ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द अधूरे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए जिससे कि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल सके व प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े.

क्षेत्रीय विधायक अनिल नोटियाल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की है,कर्णप्रयाग विधानसभा की 10 सड़कों पर एप्रोच मार्ग का कार्य होना शेष है,जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

इस दौरान ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार को शीघ्र मामले का संज्ञान लेने व आवश्यक कार्यवाही करने को लेकर मांग पत्र सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!