ढाई साल से गैरहाजिर चल रहा था पुलिसकर्मी, SSP ने किया बर्खास्त

ढाई साल से गैरहाजिर चल रहा था पुलिसकर्मी, SSP ने किया बर्खास्त।

देहरादून-05 जनवरी 2026

पिछले ढाई सालों से अनुपस्थित चल रहे पुलिसकर्मी को एसएसपी ने बर्खास्त कर दिया है। कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही पूर्ण होने के बाद एसएसपी दून ने ये एक्शन लिया है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि ड्यूटी के प्रति लापवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल अनिल सिंह, जिन्हें पहले में जनपद देहरादून से 16 अप्रैल 2023 को को शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए जनपद चमोली भेजा गया था। कांस्टेबल ने ड्यूटी पर आगमन न करवाते हुए 65 दिवस अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर 20 जून 2023 को जनपद देहरादून में आगमन करवाया। इस दौरान 1 सितंबर 2023 को कांस्टेबल पुलिस लाइन में सुबह गणना से अनुपस्थित हो गया जिसके द्वारा आज तक अपनी वापसी नहीं कराई गई।

इस प्रकरण की जांच सीओ लाइन को सौंपी गई थी। कांस्टेबल के खिलाफ प्रचलित विभागीय कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल ने विभागीय कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया। सीओ लाइन ने विभागीय जांच पूरी कर एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की जिसके बाद आज एसएसपी देहरादून ने विभागीय कार्रवाई पर निर्णय कर कांस्टेबल अनिल सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि ड्यूटी के प्रति लापवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति सजग ओर कर्तव्य निष्ठा से कार्य करें।उन्होंने कहा अगर भविष्य में इस तरह के मामले सामने आते हैं तो और भी अधिक कार्रवाई की जाएगी। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी से ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!