देहरादून के क्लेमेनटाउन में जिम ट्रेनर नदीम अंसारी पर हिन्दू महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का लगा आरोप।
देहरादून-31 दिसम्बर 2025
उत्तराखंड में लव जिहाद,लैंड जिहाद, नकल जिहाद के बाद अब जिम जिहाद के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। आए दिन जिम ट्रेनरों के द्वारा छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के मामले आ रहे हैं जिसमें खास तौर पर युवक विशेष समुदाय के हैं। ताजा मामला देहरादून की क्लेमेंनटाउन का है।जहाँ एक जिम ट्रेनर नदीम अंसारी पर हिन्दू महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है.बजरंग दल ने पीड़ित महिला के साथ जिम में जाकर ट्रेनर को सबक सिखाया। थाना क्लेमेंटटाउन स्थित फिट एंड फाइन जिम में जिम्मेदारी जेहाद को लेकर बवाल हुआ। पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है इसमें महिला भी आरोप लगा रही है कि जिम ट्रेनर ने उसे अश्लील मैसेज भेजें और साथ ही अश्लील टिप्पणी भी की।
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में स्थित फिट एंड फाइन जिम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ जिम ट्रेनर नदीम अंसारी पर एक हिंदू युवती ने छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के आरोपों के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और जिम परिसर में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला।
पीड़िता का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से जिम में अभ्यास करने जाती थी, इसी दौरान ट्रेनर द्वारा लगातार अश्लील टिप्पणियाँ, आपत्तिजनक इशारे और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। छात्रा का आरोप है कि जब उसने इस व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.पीड़िता के अनुसार, 26 दिसंबर को जिम परिसर के भीतर उसके साथ अश्लील हरकत की गई, जिससे वह बुरी तरह डर गई। भय और सामाजिक दबाव के चलते वह कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन बाद में साहस जुटाकर क्लेमेंटटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता जिम परिसर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से हालात को नियंत्रित कर लिया गया।
क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी जिम ट्रेनर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।इस पूरे प्रकरण के बाद इलाके में चर्चा तेज है और लोग जिम जैसी सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
