पिथौरागढ़ जनपद में मूकबधिर छात्रा के साथ दुष्कर्म,गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा।

पिथौरागढ़ जनपद में मूकबधिर छात्रा के साथ दुष्कर्म,गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा।

पिथौरागढ़:-15 जुलाई 2026

सीमांत पिथौरागढ़ के धारचूला में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक मूकबधिर नाबालिग छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने यह बात किसी को भी न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता गर्भवती हो गई, अब सात महीने बाद पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने मामले में मुकदमा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मामला सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विकासखंड का है। पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती है, वह मूक-बधिर है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बीते जून माह में छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन इलाज को जिला महिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में छात्रा गर्भवती पाई गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कराई।

बीते छह जुलाई को मूक-बधिर छात्रा से जब पूछताछ की गई, तो उसने इशारों में आपबीती बयां की। उसने बताया गांव के ही एक 19 से 20 वर्षीय युवक ने उसे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया था। आरोपी ने दरवाजा बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

धारचूला के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.पुलिस आरोपी की तलाश में सघन अभियान चला रही है।

दुष्कर्म पीड़िता मूकबधिर छात्रा ने एक लड़की को जन्म दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के परिजन छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को लेकर घर चले गए हैं। नवजात बच्ची और मूकबधिर छात्रा दोनों ठीक हैं इधर विभिन्न संगठनों ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!