विद्यायक आवास में ऑक्सीजन सिलेंडर,गर्म कपड़े,टोपी ले कर पहुंचे मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के सदस्य।

विद्यायक आवास में ऑक्सीजन सिलेंडर,गर्म कपड़े,टोपी ले कर पहुंचे मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के सदस्य।

देहरादून-21 फरवरी 2026

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी वाले बयान पर विधायक हॉस्टल में लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े ले जा कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

मूल निवास संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा कि जिस तरह से पहाड़ के दुर्गम क्षेत्र से आने वाले विधायक दिलीप सिंह रावत भराड़ीसैंण में ऑक्सीजन की कमी की बात कर रहे है,वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पहाड़ की जनता ही जिसे विद्यायक बनके भेज रही है वह लोग ऐसे बयान देंगे तो यह पूरे उत्तराखंड का अपमान है। टोडरिया ने कहा कि जिन विधायकों से जनता उम्मीद करती है कि गैरसैंण के पक्ष में बात करेंगे वह ही अगर ऐसा बयान देंगे तो उनका पुरजोर विरोध होगा।

सचिव राकेश नेगी ने कहा कि अगर विधायक दिलीप सिंह रावत को एक पर्वतीय राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ठंड लग रही है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए और घर में आराम करना चाहिए।

राष्ट्रीय रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इस्टवाल ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की आत्मा है और गैरसैंण का अपमान राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है । विधायक दिलीप सिंह रावत को इस अपमान के लिए तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता विपिन नेगी,संघर्ष समिति के महानगर प्रभारी अनिल डोभाल,देवेंद्र हिंडवान,मोहन रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!