चंपावत से कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की निर्मम हत्या,पड़ोसी ने घटना को दिया अंजाम।
चंपावत-08 फरवरी 2026
चंपावत जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की हत्या का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि बीती रात कांग्रेस के पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के ताऊ के लड़के अंबादत्त खर्कवाल की हत्या कर दी गई। उनके भाई की हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
अंबादत्त खर्कवाल चंपावत जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सानिया में रहते थे। जहां दरांती से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। वहीं हत्यारोपी की पहचान मृतक के पड़ोसी सुभाष खर्कवाल के रूप में हुई है। जिसे मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा है। फिलहाल सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मृतक चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के ताऊ का लड़का है। ये जानकारी उनके भाई दिनेश खर्कवाल ने दी है।
पड़ोसी ने दरांती से बुजुर्ग की हत्या⤵️
चंपावत जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सनिया गांव में एक बुजुर्ग को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी की पहचान मृतक के पड़ोसी सुभाष खर्कवाल के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल पुत्र स्वर्गीय भैरव दत्त खर्कवाल निवासी सनिया शनिवार (7 फरवरी) पर उनके घर के पास ही रहने वाले सुभाष खर्कवाल ने दरांती से कई वार किए. जिससे बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जांच में जुटी पुलिस⤵️
बताया जा रहा है कि अंबादत्त खर्कवाल अकेले ही रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं,लेकिन बेटे काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पंचनामा भरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि हत्याकांड की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेज दिया गया है. बीएस बिष्ट ने कहा कि आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की गहनता जांच कर रही है।
