नाबालिग हुई गर्भवती,आरोपी साहिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भवाली में सड़कों पर उतरे लोग।
नैनीताल-05 फरवरी 2026
उत्तराखण्ड के भवली में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरी और बाजार बंद करवाया। सत्रह वर्षीय नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को पोक्सो, रेप और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गुरुवार दोपहर भवाली में हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आए युवक ने स्थानीय किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया।संगठन के लोग कोतवाली में कोतवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों से लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मिले।उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।संगठन के लोग जुलूस की शक्ल में भवाली की सड़कों पर उतरे और नारे लगाते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया। इस दौरान धीरे धीरे दुकानों के शटर बन्द होते गए।
एस.पी.जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीते रोज अस्पताल से जानकारी मिली कि एक नाबालिग के गर्भवती होने का मामला आया है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत किया गया। इधर नाबालिग को मैडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो और रेप के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है साहिल नामक आरोपी युवक टैक्सी चलाता है जिसके पिता टेलर मास्टर का काम करते हैं। आरोप है कि साहिल लड़कियों को अपने नाम बदल बदलकर जाल में फंसाता है।
