हल्द्वानी में निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद हंगामा।

हल्द्वानी में निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद हंगामा।

हल्द्वानी:-18 जून 2026

हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं,जबकि जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। मृतक की पहचान बागेश्वर जनपद के मंडलसेरा निवासी प्रेम गिरी के रूप में हुई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें मरीज की स्थिति और उपचार प्रक्रिया के बारे में समय पर और स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत के कई मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े-बड़े दावों के बावजूद मरीजों और उनके परिजनों को कई बार गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच पर टिकी है जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मरीज की मौत चिकित्सा जटिलताओं का परिणाम थी या फिर उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!